फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad celebrated its Foundation Day

Rampur Bushahar News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

Thu, 09 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad celebrated its Foundation Day
सस्वतीनगर काॅलेज में एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि के साथ छात्र। स्रोत: काॅलेज प्र
रोहड़ू।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सरस्वती नगर इकाई ने राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संगोष्ठी और छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। धर्मेंद्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। परिषद की सरस्वती नगर इकाई के उपाध्यक्ष वंश दुल्टा भी मौजूद रहे। यशपाल शर्मा ने कहा कि परिषद 78 वर्षों से राष्ट्र हित, छात्र हित और समाज हित के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि परिषद का मूल मंत्र ज्ञान, शील और एकता है। यह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वंश दुल्टा ने परिषद की गतिविधियों और छात्र हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से परिषद से जुड़ने की अपील की। संगोष्ठी में छात्र नेतृत्व, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान्न वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed