{"_id":"6a4f7695dd1b5ead3c040049","slug":"the-old-hindustan-tibet-road-will-be-renovated-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164356-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. एसएसबी कैंप से शिकारी नाला तक मोटर सड़क और धराली खड्ड में होगा पुल निर्माण
. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग को दिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश
. आरएंडआर योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर होगा सड़क का जीर्णोद्धार और रखरखाव कार्य : नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
किसी वक्त सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाला हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग आज अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। नेशनल हाईवे का निर्माण होने के बाद अब इस सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा। अब कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस सड़क के जीर्णोद्धार और विकास के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में एस्टीमेट तैयार कर आरएंडआर योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग का एसएसबी कैंप सराहन से शिकारी नाला तक के जीर्णोद्धार और विकास की मांग जल्द ही पूरी होगी। इस सड़क को जीप के लायक बनाया जाएगा। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को बधाल पंचायत के दौरे के दौरान जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सराहन के एसएसबी कैंप से शिकारी नाला तक पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग की खस्ता हालत के बारे में अवगत करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के वर्षों में भारी बारिश के कारण इस सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा धराली खड्ड के पास लगा पुल ढह गया है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। भारी बारिश के दौरान खड्ड में पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है और यहां खड्ड पार करना बेहद मुश्किल और असुरक्षित हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को आती है। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग पहले इस सड़क का रखरखाव करता रहा है, लेकिन कुछ समय से रखरखाव का काम नहीं किया गया है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी ने निर्देश दिए कि इस सड़क के जीर्णोद्धार और रखरखाव का काम आरएंडआर योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने एसएसबी कैंप से शिकारी नाला तक पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग के जीर्णोद्धार और रखरखाव के लिए एक विस्तृत एस्टीमेट तैयार करने और धराली खड्ड के पास क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण करने के निर्देश दिए। साथ ही एस्टीमेट में बधाल पंचायत की सीमा तक सड़क का बाकी हिस्सा भी शामिल करने को कहा। उन्होंने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार करने को कहा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग अध्यक्ष, उपायुक्त शिमला, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग रामपुर और ग्राम पंचायत बधाल को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।