{"_id":"6a5095cc092f93ffd307649c","slug":"video-padam-school-rampur-bag-free-day-hunarbaz-cultural-program-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: रामपुर के पदम स्कूल में बैग फ्री डे पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: रामपुर के पदम स्कूल में बैग फ्री डे पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:18 PM IST
Link Copied
पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर में शुक्रवार को बैग फ्री डे के अवसर पर 'हुनरबाज' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत "श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा" से हुई, जिससे पूरा विद्यालय भक्तिमय माहौल में गूंज उठा।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।
'हुनरबाज' कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जूनियर और सीनियर वर्ग की एकल गायन प्रतियोगिता, एकल नृत्य और रैंप वॉक जैसी विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
बारिश के बावजूद कार्यक्रम में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।