{"_id":"6a7c522e833166756303e1ae","slug":"all-india-education-conference-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167061-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)।
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज आनी में बुधवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय डिग्री कॉलेज आनी के प्रो. भुवनेश्वर ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने और उसके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजनीश ठाकुर एनईपी समन्वयक राजकीय डिग्री कॉलेज आनी ने किया। उन्होंने अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में राजकीय डिग्री कॉलेज आनी के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध भारतीय परंपरा और ज्ञान-विरासत को समझने तथा उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।