फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslide causes road collapse in Seripul, halting traffic

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से धंस रही सेरीपुल में सड़क, यातायात ठप

Wed, 12 Aug 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Landslide causes road collapse in Seripul, halting traffic
सेरीपुल में बाधित सड़क को बहाल करती जेसीबी मशीन। संवाद
जोगणी-मुनिश सड़क भी भूस्खलन के कारण ठप
विज्ञापन

बागवानों को सेब पेटियों को मंडियों तक पहुंचाने की सताने लगी चिंता
बीते साल भी सेरीपुल में करीब दो माह बंद रहा यातायात
चार पंचायतों के ग्रामीणों सहित बागवानों की बढ़ी दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड में भारी बारिश के कारण तकलेच-सेरीपुल-बरकल सड़क मंगलवार से धंसने के बाद बंद हो गई है। इससे चार पंचायतों की ग्रामीणों और बागवानों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोगणी-मुनिश सड़क भी भूस्खलन के कारण ठप हो गई है, जिससे क्षेत्र में यातायात बुरी तरह प्रभावित है। यह सड़क सेरीपुल से ऊपर कुछ दूरी पर धंसी है। वर्ष 2024 से हर साल भारी बरसात में भूस्खलन के कारण इन सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होती रही है। पिछले साल भी सेरीपुल में करीब दो महीने तक यातायात ठप रहा था। इससे बागवानों और ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इन दिनों मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन चरम पर है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 अगस्त के बाद सेब सीजन शुरू होगा। मुनिश, काशापाट, देवठी और कूहल पंचायत से हर साल हजारों सेब की पेटियां मंडियों में भेजी जाती हैं। सड़क बाधित होने से बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें भारी नुकसान की आशंका है। प्रेम चौहान, गोविंद सिंह सहित सैकड़ों प्रगतिशील बागवानों ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन में बागवानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बागवानों ने लोक निर्माण विभाग से समय रहते पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उनका मानना है कि सड़क बाधित होने से ग्रामीणों सहित बागवानों की परेशानी और बढ़ सकती है। लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि सेरीपुल के आसपास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क पर जेसीबी और मजदूर तैनात किए जा चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। गोवर्धन शर्मा ने यह भी कहा कि मुनिश सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर उसे भी जल्द खोलने के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article