{"_id":"6a7c6ff351c8c718940266bf","slug":"education-minister-rohit-thakur-performed-the-groundbreaking-ceremony-for-the-road-on-wednesday-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-167093-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बड़वी-गरावग सड़क का 8.60 करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बड़वी-गरावग सड़क का 8.60 करोड़ से होगा विकास
विज्ञापन
गरावग सड़क का भूमि पूजन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को सड़क का भूमि पूजन किया
सड़क से बड़वी, शाऊं, शोषण, पड़शोल, ग्रेई और गडवा के लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
कोटखाई उपमंडल की गरावग पंचायत में 8.60 करोड़ रुपये की लागत से बड़वी-गरावग संपर्क सड़क का विकास कार्य किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को इस सड़क का भूमि पूजन किया। यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इससे बड़वी, शाऊं, शोषण, पड़शोल, ग्रेई और गडवा जैसे कई गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री रोहित ठाकुर ने गरावग पंचायत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऊपरी शिमला बागवानी बहुल क्षेत्र है, जहां सड़कों का विशेष महत्व है। जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 182 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। वर्ष के अंत तक यह संख्या 200 तक पहुंच जाएगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को भी याद किया। क्षेत्र की महत्वपूर्ण कुड़ी-मौहली संपर्क सड़क भी 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बनकर जनता को समर्पित की गई है। इससे गरावग, चेवर, कुड़ी और मौहली के ग्रामीणों के साथ-साथ चौपाल तहसील के मडावग क्षेत्र के किसानों-बागवानों को लाभ मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 1.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोहट पुल भी शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा। कोटखाई में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से विकास भवन का निर्माण पूरा किया गया है। यह भवन पिछले 15 वर्षों से लंबित था। प्रगतिनगर स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थान में करीब 1200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्थान के उन्नयन के लिए 110 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय अनुमोदन प्राप्त हुआ है। इंजीनियरिंग कॉलेज गुम्मा में 104 करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। संस्थान में ईसीई डिप्लोमा दोबारा शुरू किया गया है। आईटीआई गुम्मा में इलेक्ट्रिक वाहन विषय का पाठ्यक्रम शुरू किया गया है, साथ ही बीटेक सिविल इंजीनियरिंग भी शुरू हुई है। अगले शैक्षणिक सत्र से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।