सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aman Thakur of Kotshera and Rohan of Rampur reached the finals

Rampur Bushahar News: कोटशेरा के अमन ठाकुर और रामपुर के रोहन फाइनल में पहुंचे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Aman Thakur of Kotshera and Rohan of Rampur reached the finals
ठियोग कॉलेज में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
Trending Videos

कोटशेरा के अमन ठाकुर और रामपुर के रोहन फाइनल में पहुंचे
. ठियोग महाविद्यालय में शुरू हुई दो दिवसीय बुशू प्रतियोगिता
. 13 कॉलेजों से आए 100 से अधिक खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग कॉलेज में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय छात्रा और छात्र वर्ग की बुशू प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हो गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 13 महाविद्यालयों के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ पर ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। शुक्रवार को हुए मुकाबलों में छात्र वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में कोटशेरा कॉलेज के अमन ठाकुर और रामपुर कॉलेज के रोहन फाइनल में पहुंचे हैं। 52 किलोग्राम वर्ग में घुमारवीं के नीरज ठाकुर, रामपुर के हिमेश, हिमांशु और छलियारा के आदित्य शर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीते। 56 किलोग्राम में घुमारवीं के अथर्व गुलेरिया, रामपुर के मार्शल, हमीरपुर के अमन ठाकुर और ठियोग के ध्रुव ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में ठियोग के काव्य वर्मा, रामपुर के तेजस, ऊना के अभिनव शर्मा और घुमारवीें के करण ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 65 किलोग्राम वर्ग में ठियोग के विक्रांत, रामपुर के ईशान, हमीरपुर के सानिध्य और संजौली के कार्तिक शामिल हैं। 70 किलोग्राम में भोरंज के सृजन, रामपुर के अमन, घुमारवीं के चैनल और ठियोग के रितिक भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं। 75 किलोग्राम में ऊना के सोहन, अमन डोगरा, घुमारवीं के किशन चंदेल और ठियोग के शौर्य ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 80 किलोग्राम में ढलियारा के आदित्य ठाकुर, ऊना के सुमित, सोलन के रोहित, संजौली के वेदांशु सेमीफाइनल में पहुंचे।
ये भिड़ेंगे फाइनल में
85 किलोग्राम वर्ग में हमीरपुर के सौरव ठाकुर और भोरंज के अभिनंदन ठाकुर ने फाइनल में प्रवेश किया। 90 किलो में सोलन के अनिल और ऊना के अमित ठाकुर फाइनल में पहुंचे। 100 किलोग्राम में भोरंज के कार्तिक और सोलन के कुलवंत ने फाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में भोरंज के तन्मय शर्मा और ठियोग के ध्रुव चौहान फाइनल में भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में प्रदर्शन
छात्रा वर्ग के 45 किलोग्राम वर्ग में पालमपुर की अनीता, रामपुर की सिमरन, सोलन की मेघा ने सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। 48 किलोग्राम में ठियोग की स्मृति, संजौली की तनु, रामपुर की अनीता और सोलन की किरण सेमीफाइनल में पहुंची। 52 किलोग्राम में रामपुर की भूमिका, संजौली की सुरभि और 56 किलोग्राम में सोलन की रितु और मीनाक्षी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 65 किलोग्राम में ठियोग की गुंजन और रामपुर की नीति ने फाइनल में प्रवेश किया है।
मुख्य अतिथि विधायक राठौर ने दी बधाई
मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप राठौर ने प्रतियोगिता के आयोजन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर, प्रबंधकीय सचिव डॉ. विक्रांत गौतम और सभी आयोजकों को बधाई दी। डॉ. रमेश और पीएन आजाद प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता 10 यूनिवर्सिटी ऑफिशियल की देख देख में संपन्न होगी। इस मौके पर डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या और छात्र के प्रधानाचार्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed