{"_id":"69bd44e543b4833939055f99","slug":"an-overhead-bridge-will-be-built-along-rampurs-pg-college-and-khaneri-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156417-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर के पीजी कॉलेज और खनेरी अस्पताल के साथ बनेंगे ओवरहेड ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर के पीजी कॉलेज और खनेरी अस्पताल के साथ बनेंगे ओवरहेड ब्रिज
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने पीजी कॉलेज रामपुर के साथ ओवरहेड ब्रिज निर्माण को लेकर किया
विज्ञापन
एसडीएम ने मौके पर जाकर ब्रिज निर्माण की संभावनाओं का लिया जायजा
चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पहुंचने वाले लोगों, विद्यार्थियों और राहगीरों को मिलेगी सुविधा
प्रशासन ने एनएचएआई को जल्द प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में यातायात समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर दिन-प्रतिदिन वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। राहगीरों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों का पैदल चलना जोखिमभरा बना रहता है। इसी समस्या को देखते हुए रामपुर की पीजी कॉलेज और खनेरी अस्पताल में जल्द ओवरहैड ब्रिज बनेंगे। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने ओवरहेड ब्रिज के निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के लिए शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण में शामिल रहे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को जल्द ही ब्रिज निर्माण की तकनीकी संभावनाओं को पूरा करने और प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एसडीएम, एनएचएआई और राजस्व अधिकारियों ने सबसे पहले खनेरी अस्पताल के पास ब्रिज निर्माण की संभावनाएं तलाशीं। यहां ब्रिज निर्माण के लिए स्थान का भी चयन किया गया। इसके बाद निरीक्षण टीम पीजी कॉलेज रामपुर पहुंची। करीब चार हजार से अधिक की संख्या वाले पीजी कॉलेज के विद्यार्थी लंबे समय से यहां ब्रिज के निर्माण की मांग उठा रहे हैं। यहां पूर्व में कई हादसे पेश आ चुके हैं और कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने यहां ओवरहेड ब्रिज निर्माण की योजना बनाई है। एसडीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ब्रिज निर्माण के लिए जल्द तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा कर एस्टीमेट तैयार करें। साथ ही एनएचएआई को एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भी सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य शहर में राहगीरों का चलना जोखिमभरा : एसडीएम
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में काफी समय से वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है और कई दुर्घटनाएं भी पेश आ चुकी हैं। खनेरी अस्पताल, कॉलेज और मुख्य शहर में राहगीरों का चलना जोखिमभरा बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए जहां संभव हो वहां ओवरहेड ब्रिजों के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। एसडीएम कार्यालय और मिनी सचिवालय के पास ओवरहेड ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए पूर्व में भेजा गया है। खनेरी अस्पताल और पीजी कॉलेज रामपुर के साथ मौके का जायजा लिया गया है। मौके पर ब्रिज निर्माण की संभावना बन रही है। एनएचएआई के अधिकारियों को तकनीकी समीक्षा कर एस्टीमेट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने को कहा गया है। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रशासन को देने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही केंद्र सरकार से इस परियोजना को मंजूरी मिलेगी और शहर के लोगों और स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को आवाजाही करने में राहत मिलेगी।
Trending Videos