{"_id":"69f739faa081c64eaf0eaa46","slug":"ani-accident-four-teachers-died-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159419-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी हादसा : चारों महिला शिक्षकों को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी हादसा : चारों महिला शिक्षकों को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार, तीनों घायल आईजीएमसी शिमला रेफर
आनी-गुगरा सड़क पर पेड़ की चपेट में आई थी चलती गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी-गुगरा सड़क पर शनिवार को बोलेरो गाड़ी पर चीड़ का पेड़ गिरने से जान गंवाने वालीं चारों महिला शिक्षकों को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सुबह पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इसके बाद पैतृक गांवों में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में घायल दो अन्य शिक्षकों और चालक को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
रविवार को हादसे में मृत महिला शिक्षक बंती कौंडल का लामीसेरी, स्नेहलता का चलौहन, ऊषा का नालदेरा (आनी) और सीमा आजाद का रोपड़ी (आनी) में अंतिम संस्कार किया गया। संबंधित गांवों में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए गहरे जख्म दे गया। शिक्षण समुदाय के साथ आम जनता भी इस हादसे से स्तब्ध है। प्राथमिक शिक्षक संघ आनी के अध्यक्ष संजीव सूद, बीईईओ आनी सूरत राम और शिक्षक देवेंद्र शर्मा ने इस हादसे को बहुत दुखद बताया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संघ इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। गौरतलब है कि शनिवार को बोलेरो गाड़ी पर चीड़ का पेड़ कहर बनकर टूटा। एकाएक हुए इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। प्रकृति के इस भयानक रूप को देखकर सभी स्तब्ध हैं।
Trending Videos