{"_id":"6a3d18ff2253c1691a088c6b","slug":"ashadh-fair-of-kungash-rampur-bushahr-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163280-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुंगश का 20 आषाढ़ मेला 4 जुलाई से\nतीन आराध्य देवता करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुंगश का 20 आषाढ़ मेला 4 जुलाई से तीन आराध्य देवता करेंगे शिरकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला कमेटी ने बैठक कर तैयार की रणनीति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय
मेले में दो सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकार मचाएंगे धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की कुंगश पंचायत में पारंपरिक 20 आषाढ़ मेले का 4 जुलाई से शुभारंभ होगा। यह मेला 4 से 6 जुलाई तक धार्मिक आस्था, संस्कृति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष मेले में क्षेत्र के तीन प्रमुख देवता स्थानीय देवता श्री पनेऊई नाग कुंगशी महादेव, विनणी महादेव (लोमश ऋषि) और माहु नाग देवता विशेष रूप से शिरकत करेंगे। मेले को लेकर मेला कमेटी ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता कमेटी के उपाध्यक्ष लच्छी राम और बिहारी लाल ने की। बैठक में मेले की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, कमेटी के विस्तार और धनराशि एकत्रित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। पंचायत के प्रत्येक वार्ड सदस्य को अपने-अपने वार्ड में धन संग्रह की जिम्मेदारी सौंपी गई। मेला कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पारंपरिक मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग करें। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि यह मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी बड़ा उत्सव है। प्लॉट आवंटन कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मेले के लिए प्लॉट आवंटन का कार्य 26 जून से शुरू कर दिया जाएगा। इच्छुक व्यापारी कमेटी से संपर्क कर अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं। बैठक में मेला कमेटी के उपाध्यक्ष लच्छी राम, बिहारी लाल, बहादुर सिंह, रमेश ठाकुर, राज ठाकुर, संतोष ठाकुर, चैन राम, मनजीत राणा, पवन कुमार, अनूप कायथ, रोशन लाल, शिवराम, सरण दास, पीयूष ठाकुर, बंटी कायथ, वार्ड सदस्य विद्या देवी, कुशवा, निर्मला देवी, प्रेम पॉल, बॉबी ठाकुर, राजेश कुमार, अशोक ठाकुर, देवेंद्र, निहाल चौहान, बॉबी, चिरंजी लाल, रोशन सोनी, महेंद्र नेगी, रामकृष्ण नेगी, सुशील नेगी, नीतू, शांता कुमार, गोविंद सिंह, जोगिंदर कुमार, मोहन लाल, बंसीलाल, नीटू ठाकुर, रविंद्र कायथ, भागचंद, कपिल देव, प्रेमपाल, गुडूदू राम, संजय, अशोक, बृजलाल और राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दो रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का होगा आयोजन
कमेटी ने बताया कि मेले में प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री को भी आमंत्रित किया जा रहा है। मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि दो रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा पंचायत स्तरीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता और महिला रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं, महिला मंडलों की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। कमेटी ने बताया कि आगामी बैठक में कलाकारों का चयन किया जाएगा।