{"_id":"69f72439e4dd114ff00b9ee6","slug":"bear-terror-in-barach-and-neerath-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159405-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बड़ाच और नीरथ पंचायत में भालू का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बड़ाच और नीरथ पंचायत में भालू का आतंक
विज्ञापन
विज्ञापन
सेब और गुठलीदार फलों को पहुंचा रहा नुकसान
ग्रामीणों में दहशत, घरों में दुबकने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। तहसील ननखड़ी की बड़ाच और नीरथ पंचायत के गांवों में भालू ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और घरों में दुबकने को मजबूर हैं। भालू सेब समेत अन्य गुठलीदार फलों को नुकसान पहुंचा रहा है। भालू रिहायशी क्षेत्रों में दस्तक दे रहा है और घर में मधुमक्खी के बॉक्स को चट कर रहा है। कई दिनों से भालू आड़ू, रेड ब्यूट प्लम की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। सेब के पौधों को भी तहस-नहस कर रहा है। लोग खेत-बगीचे में जाने से डर रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण शेर सिंह राणा, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र चौहान, अजय कुमार, सोहन सिंह, राजपाल, गुरुदेव, अनिल कुमार और प्रवीण कुमार ने कहा कि गांव में भालू तैयार हो रहे गुठलीदार फलों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है। वन रक्षक संदीप कुमार ने बताया की भालू को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह पर दो पिंजरे लगा दिए गए हैं। साथ में साउंड सिस्टम भी लगा दिया गया है।
Trending Videos