{"_id":"69b8000b543de269ae050602","slug":"bjp-demands-transparency-in-income-and-expenditure-of-rohru-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-156182-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाजपा ने रोहड़ू मेले की आय-व्यय में पारदर्शिता की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाजपा ने रोहड़ू मेले की आय-व्यय में पारदर्शिता की मांग उठाई
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-क्रिटिकल केयर ब्लॉक केंद्र केंद्रीय मंत्री नड्डा की देन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा ने राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के आयोजन में आय-व्यय की पारदर्शिता, स्थानीय व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और विधायक की ओर से किए गए वादों को पूरा करने की मांग उठाई है। पार्टी ने मेले की आय के उपयोग और विकास कार्यों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले को इस वर्ष पांच दिवसीय करने के निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा ने कहा है कि यह नगर के आराध्य देव शिक्डू जी महाराज का पारंपरिक मेला है। इसकी भव्यता समय के साथ बढ़नी चाहिए। साथ ही पार्टी ने मेले के आयोजन में पारदर्शिता और स्थानीय व्यापारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है। भाजपा प्रवक्ता सुमेश चौहान ने कहा कि मेले में बाहर से आने वाले व्यापारियों और स्थानीय व्यापारियों के हितों में टकराव न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। क्योंकि स्थानीय व्यापारियों के लिए भी यह मेला आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। पिछले वर्ष भी मेले के सफल आयोजन में स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र की जनता का बड़ा सहयोग रहा, जिससे मेला कमेटी की आय में वृद्धि हुई और आयोजन को भव्य बनाने में मदद मिली। भाजपा ने आरोप लगाया कि मेले की पहली बैठक में केवल यह जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष मेले से करीब 1.83 करोड़ रुपये की आय हुई, लेकिन खर्च और बचत का विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया गया। पार्टी ने सवाल उठाया कि जब धन जनता के सहयोग से एकत्रित होता है, तो उसकी आय-व्यय की पूरी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए। भाजपा नेताओं ने पूछा कि इतनी बड़ी राशि में से बची धनराशि से नगर में कौन-कौन से विकास कार्य किए गए। पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि रामलीला मैदान में मंच निर्माण के लिए पहले घोषित धनराशि का क्या हुआ और क्या नगर परिषद को पूर्व घोषणा के अनुसार 11 लाख रुपये दिए गए या नहीं। स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बागवानों के हितों से जुड़े कई मुद्दे अब भी लंबित हैं। यदि सरकार में विधायक की प्रभावी सुनवाई है तो एमआईएस में खरीदे गए सेब की बोरियों का भुगतान बागवानों को दिलवाया जाए और एचपीएमसी के माध्यम से मिलने वाले स्प्रे ऑयल, उपकरण, खाद और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाए। भाजपा ने यह भी कहा कि रोहड़ू में बागवानी कॉलेज खोलने का चुनावी वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। रोहड़ू में बनने वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत स्वीकृत और इसका श्रेय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जाता है।
Trending Videos