फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP took out a Tiranga Yatra in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में भाजपा ने बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला किन्नौर में भी जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान होने के साथ-साथ हमारी पहचान है। यह भारत माता के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के वीर शहीद सैनिकों के सम्मान में पूरे भारतवर्ष में यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में किन्नौर जिले में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान भाजपा नेता सूरत नेगी, भाजपा ब्लॉक कल्पा, निचार और पूह के अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed