फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The BJP's Rampur Mandal will now launch the 'Har Ghar Tiranga' campaign

Rampur Bushahar News: वंदे मातरम के नारों से गूंजा रामपुर, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The BJP's Rampur Mandal will now launch the 'Har Ghar Tiranga' campaign
रामपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
भाजपा मंडल रामपुर अब चलाएगा हर घर तिरंगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने बुधवार को रामपुर में तिरंगा यात्रा निकाली।
देश प्रेम और एकता का संदेश देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में भाग लिया। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के नारे लगाए। उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा मिनी सचिवालय परिसर से शुरू होकर नेशनल हाईवे-पांच पुराना बस अड्डा होते हुए मुख्य बाजार और यहां से मिनी सचिवालय तक निकाली गई। मिनी सचिवालय में भाजपा महामंत्री राम मूर्ति, जिला भाजपा प्रवक्ता अनिल चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति और एकता, नागरिकों और युवाओं के मन में देश प्रेम व एकता की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों को भी याद किया। इससे पूर्व भाजपा ने बैठक कर संगठनात्मक कार्यों और योजनाओं को लेकर चर्चा भी की। नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रवाद को प्रथम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे हैं, इसी उद्देश्य से रामपुर में भी यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चेतन पाकला, केडी कश्मीरी, केवल राम बुशैहरी, दिनेश खमराल, पार्षद नीतिका गुप्ता, तिलक राज, बलवीर मेहता, राजेश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

रामपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। संवाद

रामपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article