{"_id":"6a7c7b0efd41596e0a094200","slug":"the-students-captivated-the-audience-with-kullvi-kinnauri-and-bushahri-nati-performances-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167112-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्रों ने कुल्लवी, किन्नौरी, बुशैहरी नाटी से जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्रों ने कुल्लवी, किन्नौरी, बुशैहरी नाटी से जमाया रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कॉलेज में त्रिवेणी सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न, रोजगार व नशा मुक्ति पर जोर
रामपुर बुशहर। जागरूक छात्र संगठन रामपुर और अवेकन एनजीओ का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रामपुर कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। त्रिवेणी - तीन संस्कृतियों का संगम थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में कुल्लू, शिमला और किन्नौर जिलों के छात्रों ने एकता का संदेश दिया और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में छात्रों ने कुल्लवी, किन्नौरी और बुशैहरी नाटी डालकर रंग जमाया। इसके अलावा उत्तराखंडी, पंजाबी, पश्चिमी हिप-हॉप और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को प्रभावित किया। हिमाचल प्रदेश सरकार में मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बुद्धि सिंह ठाकुर ने छात्रों को नए कौशल सीखने और नवाचारी पद्धतियों से रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को नशा और चिट्टे से दूर रहने का भी संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने अवेकन एनजीओ के कल्याणकारी प्रयासों और सामाजिक पहलों की सराहना की। सेवानिवृत्त डीपीओ सत्यपाल वर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अवेकन संस्था के संस्थापक सदस्य पुनीत वर्मा और बंटी चौहान कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संस्था के निदेशक मंडल के सदस्य अभिषेक चौहान, मोहित रोच, अंजना ठाकुर, पृथ्वीराज चौहान, शालु शुक्ला, अतुल अरोड़ा, जितेंद्र, कुशल चौहान, रौनिक और साहिल भी कार्यक्रम में मौजूद थे। जागरूक छात्र संगठन रामपुर इकाई की अध्यक्ष रेखा जोशी, उपाध्यक्ष बंटी और सांस्कृतिक प्रभारी नेहल चौहान उपस्थित थे। दिव्यांश, अंकुश, पीयूष और टीना सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पेरेंट संस्था अवेकन एनजीओ ने रामपुर इकाई को कार्यक्रम के सफल प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं दीं।