{"_id":"6a3a89f4d6729d3f6906addc","slug":"bjps-organizational-meeting-held-in-jubbal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-163134-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता : सिद्धार्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता : सिद्धार्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जुब्बल में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल में मंगलवार को जुब्बल एवं नावर-कोटखाई मंडलों की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सिद्धार्थन ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी चेतन बरागटा, जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा, शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, जुब्बल मंडल अध्यक्षा मीनाक्षी मांटा, कोटखाई-नावर मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा सहित मंडल, जिला एवं मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ पालक तथा जुब्बल-कोटखाई-नावर के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया गया।