सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chatar Singh Pradhan and Dinesh Dilta entrusted with the charge of Deputy Pradhan

Rampur Bushahar News: चतर सिंह प्रधान और दिनेश दिल्टा को सौंपी उप प्रधान की कमान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chatar Singh Pradhan and Dinesh Dilta entrusted with the charge of Deputy Pradhan
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलंग में नई स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षक
विज्ञापन
रोहड़ू।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोलंग की संयुक्त स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सोमवार को अभिभावकों बैठक में किया गया। सोलंग पंचायत के प्रधान चतर सिंह चौहान और उपप्रधान दिनेश दिल्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रेम खुराना को समिति का अध्यक्ष और श्याम प्यारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों सहित अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र पन्नाइक सचिव होंगे, जबकि पंचायत प्रधान एवं उपप्रधान पदेन सदस्य रहेंगे। बैठक में विद्यालय भवन समिति और शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया। भवन समिति की जिम्मेदारी हुकुम सिंह तथा शैक्षणिक समिति की जिम्मेदारी जोगिंदर सिंह को सौंपी गई। सभी सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान शिक्षक कृपाल चौहान ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका और विद्यालय विकास में अभिभावकों की सहभागिता के महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्य राजेंद्र पन्नाइक ने विद्यालय की आवश्यकताओं और समस्याओं से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराते हुए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed