सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Block Congress Rampur meeting was held at Padam Palace RampurBlock Congress Rampur meeting was held at Padam Palace Rampur

Rampur Bushahar News: कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद चुनावों में उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Block Congress Rampur meeting was held at Padam Palace RampurBlock Congress Rampur meeting was held at Padam Palace Rampur
रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
विज्ञापन
बैठक में जिला परिषद वार्ड के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर किया मंथन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक पदम पैलेस रामपुर में हुई। बैठक में जहां विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ, वहीं आगामी जिला परिषद चुनावों को लेकर भी मंथन किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद ही चुनावों में उम्मीदवार उतारे जाएंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। बैठक में जिला परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की गई। बैठक में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन जिला परिषद वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जोन प्रभारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में कहा कि चौथे जिला परिषद वार्ड बगलती (ननखड़ी) की बैठक 29 तारीख को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में पहले ही हो चुकी है। बैठक में इन तीन वार्डों से जिला परिषद सदस्य पद के लिए आवेदन करने वाले संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत मंथन किया गया। वहीं, बैठक में अनुभवी नेताओं, जोन प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक समावेशी चर्चा करने पर सहमति जताई गई ताकि भविष्य में गुटबाजी से बचकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा जा सके। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजीव ठाकुर और पूर्व वरिष्ठ महासचिव देश रत्न शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed