सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Blood donation camp in Theog; 204 units of blood collected

Rampur Bushahar News: ठियोग में रक्तदान शिविर, 204 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. युवाओं और समाजसेवी संगठनों ने दिया रक्तदान, महादान का संदेश


. आईजीएमसी शिमला से आई डॉक्टरों की टीम ने जुटाया रक्त

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग के लक्ष्मी नारायण मंदिर हॉल में 16वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें कुल 204 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। रिदम बॉयज ठियोग और ट्रक ऑपरेटर यूनियन ठियोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर सुबह करीब 9:30 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक लगातार चलता रहा। युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने रक्तदान कर महादान का संदेश दिया। टियाली जिला परिषद वार्ड सदस्य नेहा जागटा सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि शिविर में पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्त संग्रहण की पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए आईजीएमसी शिमला की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में डॉ. सुधीर, डॉ. राजेश भारद्वाज, नीलम कुमारी सहित अन्य चिकित्सा एवं तकनीकी स्टाफ ने दिनभर सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन को सफल बनाने में रिदम बॉयज ठियोग के अध्यक्ष विनीत सूद, चेयरमैन रोहित वर्मा, किशन वर्मा, संजू शांडिल, मिनी ट्रक यूनियन के प्रधान सुरेश वर्मा सहित अनेक स्वयंसेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वयंसेवियों ने पंजीकरण से लेकर रक्तदाताओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने तक हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। शिविर के दौरान क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित और नामी व्यक्तियों ने भी रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजकों ने कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी गंभीर मरीज के लिए नया जीवन साबित हो सकती है। ऐसे शिविर न केवल अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से आयोजित किए जा रहे इस रक्तदान अभियान को हर बार लोगों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है और इस वर्ष भी लोगों ने रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article