सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service to Moin village stopped, women got angry

Rampur Bushahar News: मोइन गांव के लिए बस सेवा बंद, महिलाएं भड़की

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मंडल ने सहायक अड्डा प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की ग्राम पंचायत देहरा के मोइन गांव के लिए बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं में रोष बढ़ गया है। समस्या को लेकर महिला मंडल मोइन की महिलाओं ने अध्यक्ष सीमा ठाकुर की अगुवाई में सहायक अड्डा प्रभारी प्रवीण को ज्ञापन सौंपकर जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई।
महिला मंडल अध्यक्ष सीमा ठाकुर ने बताया कि सुबह के समय हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस गांव तक नहीं पहुंच रही है। इससे स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के साथ-साथ महिलाओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार निगम अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बस सेवा शुरू नहीं की गई तो वे काली मिट्टी के पास धरने पर बैठने को मजबूर होंगी। इस दौरान मीना देवी, वर्षा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed