सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Councillors should be active, honest, visionary and have leadership capabilities

Rampur Bushahar News: सक्रिय, ईमानदार, दूरदर्शी और नेतृत्व क्षमता वाला हो पार्षद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. नगर परिषद के 4060 मतदाता नौ वार्डों के भावी पार्षदों का भविष्य करेंगे तय
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधाओं का अहम केंद्र भी है। एनएच-5 डकोलढ़ से लेकर खनेरी तक फैले इस क्षेत्र में नौ वार्ड शामिल हैं, जहां हर वार्ड की अपनी अलग समस्याएं और प्राथमिकताएं हैं। इसके बावजूद कई ऐसे मुद्दे हैं, जो वर्षों से लंबित पड़े हैं और अब चुनाव में प्रमुख बनकर उभर रहे हैं।
इस बार नगर परिषद चुनाव में 4060 मतदाता नौ वार्डों के भावी पार्षदों का भविष्य तय करेंगे। चुनाव से पहले जब वार्डों के मतदाताओं से उनकी अपेक्षाओं को लेकर बातचीत की गई, तो एक बात साफ तौर पर सामने आई कि लोग ऐसे प्रतिनिधि चाहते हैं जो सक्रिय, ईमानदार, दूरदर्शी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 के इंद्र शर्मा का कहना है कि पार्षद मिलनसार, जुझारू और जागरूक होना चाहिए, जो जनता के बीच रहकर समस्याओं को समझे और उन्हें प्राथमिकता से उठाए। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि कानून-नियमों का जानकार और निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाला होना जरूरी है।
वार्ड नंबर 3 के राघव सोनी ने जमीनी जुड़ाव को सबसे अहम बताया। उनका कहना है कि पार्षद ऐसा हो जो आम जनमानस के साथ सीधे जुड़ा हो और वार्ड की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर समाधान के लिए तत्पर रहे।
वार्ड नंबर 4 के कार्तिक शुक्ला ने पारदर्शिता और समान विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्षद को बिना भेदभाव के काम करना चाहिए और किसी दबाव में आए बिना गरीब वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना चाहिए।
वार्ड नंबर 8 के रमेश चंद का कहना है कि पार्षद को हर समय सक्रिय रहकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों के सामने जनता की आवाज बुलंद करनी चाहिए।
वार्ड नंबर 9 के प्रेम ठाकुर ने सामुदायिक जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात कही। उनका कहना है कि वार्ड में खेल मैदान और पार्क जैसी सुविधाएं विकसित हों, जहां बच्चे खेल सकें और बुजुर्ग समय बिता सकें। साथ ही पार्षद को नगर परिषद की बैठकों में प्रभावी तरीके से वार्ड की समस्याएं उठानी चाहिए।
इस बार के चुनाव में मतदाता केवल वादों से नहीं, बल्कि काम करने की नीयत और क्षमता के आधार पर अपने प्रतिनिधि का चयन करने के मूड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed