सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Offering walnuts and flowers, seek happiness

Rampur Bushahar News: अखरोट और खिले चढ़ाकर मांगी खुशहाली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महासू मेला शुरू
Trending Videos

आज और कल सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। ऐतिहासिक एवं जिला स्तरीय महासू मेला (जात) मंगलवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया। यह मेला 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भाग लेंगे।
मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता महासू के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर आसपास के गांवों से लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचते रहे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व सुरक्षा की कामना करते रहे। मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु अखरोट और खिले (मूड़ी) चढ़ाते हैं। माना जाता है कि इससे क्षेत्र में खुशहाली और सुरक्षा बनी रहती है। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में बुधवार और वीरवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस दौरान ठेठा दल पारंपरिक नृत्य करते हुए मेला मैदान तक पहुंचेंगे। साथ ही स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कोटखाई का महासू मेला समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है। जिला स्तरीय दर्जा प्राप्त यह मेला हर वर्ष क्षेत्रीय एकता और आस्था का प्रतीक बनकर लोगों को एक मंच पर लाता है। एसडीएम कोटखाई अभिषेक बरवाल ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed