{"_id":"69f0c41c26fd17a61e0faa5b","slug":"negligence-in-road-construction-led-to-collapse-of-the-bridge-cracks-in-four-houses-in-sawada-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-159130-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सड़क निर्माण में लापरवाही, डंगा धंसा, सावड़ा में चार घरों में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सड़क निर्माण में लापरवाही, डंगा धंसा, सावड़ा में चार घरों में दरारें
विज्ञापन
सावड़ा में सड़क खुदाई के दौरान घरों में आई दरारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन ने खाली करवाए घर, मकान असुरक्षित घोषित
अवैज्ञानिक तरीके से की सड़क की खोदाई
ग्रामीणों में रोष, बाजार में बैठक कर आंदोलन की दी चेतावनी
आज सड़क जाम करने का ऐलान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हाटकोटी-सनैल डबल लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान सावड़ा बाजार में डंगा धंसने से चार मकान खतरे की जद में आ गए हैं। मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन सभी घरों को खाली करवा दिया है। मंगलवार को बढ़ती दरारों के चलते इन्हें असुरक्षित घोषित किया गया।
मकान मालिकों ने आरोप लगाया है कि सड़क की खोदाई अवैज्ञानिक तरीके से की गई। इससे जमीन कमजोर हो गई और मकानों की नींव प्रभावित हुई। उनका कहना है कि मकानों को बचाने के लिए लगाए डंगे भी घटिया गुणवत्ता के हैं, जो पानी के रिसाव के कारण बैठ गए हैं और स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। मंगलवार को सावड़ा बाजार में बैठक कर लोगों ने आगामी रणनीति पर चर्चा की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो बुधवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित मकानों को असुरक्षित घोषित कर खाली करवा दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और समस्या के समाधान के लिए बातचीत जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X