सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   children from Theog will show their strength in ice skating

Rampur Bushahar News: ठियोग के 18 बच्चे आइस स्केटिंग में दिखाएंगे दमखम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आइस स्केटिंग कैंप और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए देहरादून रवाना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के 18 होनहार बच्चे 11 से 17 अप्रैल तक देहरादून में आयोजित होने जा रहे आइस स्केटिंग कैंप और हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से करीब 50 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जहां वे अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में लविश जगटा, आयान वर्मा, विख्यात कंवर, अहायुदय कंवर, सोम्यस्वरूप, आभास, अनिरुद्ध चंदेल, शर्न्या शर्मा, आराध्या शर्मा, रानित शर्मा, एडविक जगटा, आरव जगटा, हार्दिक वर्मा, कार्तिक वर्मा, नॉरविन वर्मा, शुभम ठाकुर, ओम ठाकुर और वान्या शामिल हैं। सात दिन तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा। इसी दौरान आगामी राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 (25 से 30 जून) के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं, बल्कि खेलों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध करवाती हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article