सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five people, including a smuggler from Punjab, were arrested in Theog with 34.44 grams of drugs

Rampur Bushahar News: ठियोग में 34.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के तस्कर समेत पांच गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मतियाणा में पकड़े चार स्थानीय युवक, फिर पंजाब के मानसा से दबोचा तस्कर
Trending Videos

पुलिस ने किया अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
जिला शिमला की पुलिस ने ठियोग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ठियोग में पुलिस ने पहले बोलेरो गाड़ी में सवार चार युवकों को 34.440 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस पंजाब के जिला मानसा से मुख्य तस्कर को गिरफ्तार कर ठियोग लाई। जानकारी के अनुसार, थाना ठियोग की पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में सवार कुछ लोग नशे की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। पुलिस ने बोलेरो कैंपर को रोका, जिसमें चार युवक सवार पाए गए। इनमें तीन युवक जिला कुल्लू के निरमंड के रहने वाले हैं, जिनमें 32 वर्षीय चांद प्रकाश, 26 वर्षीय कैलाश और 23 वर्षीय विजय कुमार शामिल हैं। एक अन्य युवक 24 वर्षीय अभिषेक जिला शिमला के ननखड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो 34.440 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड लिंक खंगाले। इसके बाद बाद इस नेटवर्क के तस्कर पंजाब के मानसा जिलसा निवासी 30 वर्षीय शिवदेव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। शिमला पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को पंजाब से पकड़कर ठियोग लाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed