सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Physical test for animal friend recruitment in Nirmand on April 18

Rampur Bushahar News: पशु मित्र भर्ती के लिए निरमंड में शारीरिक परीक्षण 18 अप्रैल को

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो पदों के लिए 30 अभ्यर्थियों ने किए आवेदन, एक हुआ निरस्त
Trending Videos

निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड में पशु मित्र भर्ती के तहत शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया 18 अप्रैल को आयोजित होगी। एसडीएम जगदीप कंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया कि उपमंडल निरमंड में पशु मित्र के कुल 2 पदों के लिए 30 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा एक आवेदन निरस्त हुआ है। इन पदों के चयन के लिए शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया 18 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से त्मीउनी मेला मैदान निरमंड में आयोजित होगी। इस बारे में अभ्यर्थियों को सूचना डाक और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित की जा चुकी है। यदि किसी अभ्यर्थी को सूचना नहीं मिली, तो वे किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय पशु चिकित्सा अधिकारी निरमंड से संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर- 94182-05351 और पशु चिकित्सा अधिकारी निरमंड 94188-77549 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article