सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Class XII students appeared for the history exam

Rampur Bushahar News: बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दी इतिहास की परीक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भूगोल की परीक्षा दी। दसवीं के विद्यार्थियों की कोई परीक्षा नहीं थी। परीक्षा में नकल का कोई मामला नहीं आया। रामपुर उपमंडल में करीब 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चली। रोहित, सुमन, अंबिका और कशिश सहित अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा में आसान प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा परिणाम आने पर ही सब पता परीक्षा में प्राप्त अंकों को पता लगेगा। कन्या स्कूल रामपुर पीपी दुल्टा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विद्यार्थी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दे रहे हैं। नकल का कोई मामला नहीं आया है। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की आज वित्तीय साक्षरता और दसवीं के विद्यार्थियों की अंतिम परीक्षा सामाजिक विज्ञान की होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article