सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress handed over the command of Scheduled Caste Department Rampur to Chuni Lal

Rampur Bushahar News: चुनी लाल को सौंपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग रामपुर की कमान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Congress handed over the command of Scheduled Caste Department Rampur to Chuni Lal
रामपुर में कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल ने नवनियुक्त अध्यक्ष का रामपुर पहुंचने पर किया स्वागत। स्
विज्ञापन
रामपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Trending Videos

14 अप्रैल को रामपुर में मनाई जाएगी डॉ. आंबेडकर जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित विभाग रामपुर की कमान तीसरी बार चुनी लाल जिंटा को सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। रामपुर पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष चुनी लाल जिंटा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक नंद लाल सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। जिंटा ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोग जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान के तहत 4 अप्रैल को शिमला में बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी एवं हरियाणा के राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध, एससी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष जीवन कुमार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को रामपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी ताकि पंचायतों में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जीत को सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर रिपुदमन कंवर, अधिवक्ता डीडी कश्यप, तेजू सिंह, रतन डोगरा, मोहन भाटिया, पदमा कुमारी, इंदू बाला, विमल और गोविंद के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article