{"_id":"6a7c77ff3f04672cfc0d6387","slug":"construction-of-abutment-for-bridge-over-ganvi-khad-stalled-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167122-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुल के निर्माण में देरी, लंबा सफर तय कर रही मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुल के निर्माण में देरी, लंबा सफर तय कर रही मजबूरी
विज्ञापन
गानवी में रूका बेली ब्रिज का कार्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गानवी खड्ड में पुल के लिए एबटमेंट का निर्माण लटका, तीन पंचायतों के ग्रामीण दो महीने से सस्ते राशन से वंचित
गैस सिलिंडर के लिए लोग 15 से 20 किलोमीटर दूरी कर रहे तय
सरकार ने तीन पंचायतों को राशन और पुल निर्माण सामग्री ले जाने के लिए रोपवे तक नहीं लगा पाई
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
गानवी खड्ड में पुल (बेली ब्रिज) के निर्माण के लिए एबटमेंट का कार्य एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने गानवी खड्ड में ज्यूरी की तरफ की एबटमेंट का कार्य एक सप्ताह पहले पूरा कर दिया है। खड्ड के दूसरी तरफ गानवी की ओर निर्माण सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था न होने से एबटमेंट का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। इसका खामियाजा क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। पुल के निर्माण में देरी के कारण ग्रामीणों को घर की जरूरत का सामान गांव तक लाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इसके अलावा उचित मूल्य की दुकानों से दो महीनों से सरकारी सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। दो महीनों से यातायात ठप है, वहीं ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ने से गांव की दुकानों में सारा सामान महंगा मिल रहा है। गरीब जनता को मजबूरन महंगे दामों में जरूरी खरीदारी करनी पड़ रही है। क्याव से कूट तक की जनता को 10 से 20 किलोमीटर दूरी तय कर खाली सिलिंडर गानवी खड्ड के उस पार पहुंचना पड़ रहा है। यहां से गैस सिलिंडर भरवाने के बाद पहले पीठ में उठाकर खड्ड पर ले जाना पड़ रहा है। इसके बाद भारी भरकम भाड़ा देकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है।
दो महीनों से राशन की गाड़ियां नहीं आ रहीं
क्याव पंचायत के प्रधान अशोक कुमार ने बताया गानवी खड्ड में पुल के बहने और अस्थायी व्यवस्था ध्वस्त होने के बाद करीब दो महीनों से राशन की गाड़ियां क्षेत्र में नहीं आ पा रही हैं। ग्रामीणों को दो महीने से सरकार का सस्ता राशन भी नहीं मिल पा रहा है। पुल के निर्माण में देरी से क्षेत्र की जनता को गैस सिलिंडर भरवाने के लिए क्याव और कूट किन्फी से करीब 10 से 20 किलोमीटर तक अपनी व्यवस्था से खाली सिलिंडर लेकर गानवी खड्ड के दूसरी तरफ पहुंचना पड़ रहा है। भरा सिलिंडर पीठ में उठाकर खड्ड के पार पहुंचाना पड़ रहा और वहां से भारी भरकम भाड़ा देकर घर पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र की गरीब जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द पुल का निर्माण पूरा करवाना चाहिए।
हमारे पास गानवी खड्ड में पुल की एबटमेंट का कार्य है। खड्ड के ज्यूरी तरफ की एबटमेंट का निर्माण एक सप्ताह पहले पूरा कर लिया है लेकिन खड्ड के दूसरी तरफ निर्माण सामग्री पहुंचाने की कोई व्यवस्था न होने से निर्माण कार्य रोकना पड़ा है।-- राहुल जंजीहा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लिए लोग 15 से 20 किलोमीटर दूरी कर रहे तय
सरकार ने तीन पंचायतों को राशन और पुल निर्माण सामग्री ले जाने के लिए रोपवे तक नहीं लगा पाई
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
गानवी खड्ड में पुल (बेली ब्रिज) के निर्माण के लिए एबटमेंट का कार्य एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने गानवी खड्ड में ज्यूरी की तरफ की एबटमेंट का कार्य एक सप्ताह पहले पूरा कर दिया है। खड्ड के दूसरी तरफ गानवी की ओर निर्माण सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था न होने से एबटमेंट का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। इसका खामियाजा क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। पुल के निर्माण में देरी के कारण ग्रामीणों को घर की जरूरत का सामान गांव तक लाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इसके अलावा उचित मूल्य की दुकानों से दो महीनों से सरकारी सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। दो महीनों से यातायात ठप है, वहीं ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ने से गांव की दुकानों में सारा सामान महंगा मिल रहा है। गरीब जनता को मजबूरन महंगे दामों में जरूरी खरीदारी करनी पड़ रही है। क्याव से कूट तक की जनता को 10 से 20 किलोमीटर दूरी तय कर खाली सिलिंडर गानवी खड्ड के उस पार पहुंचना पड़ रहा है। यहां से गैस सिलिंडर भरवाने के बाद पहले पीठ में उठाकर खड्ड पर ले जाना पड़ रहा है। इसके बाद भारी भरकम भाड़ा देकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है।
दो महीनों से राशन की गाड़ियां नहीं आ रहीं
क्याव पंचायत के प्रधान अशोक कुमार ने बताया गानवी खड्ड में पुल के बहने और अस्थायी व्यवस्था ध्वस्त होने के बाद करीब दो महीनों से राशन की गाड़ियां क्षेत्र में नहीं आ पा रही हैं। ग्रामीणों को दो महीने से सरकार का सस्ता राशन भी नहीं मिल पा रहा है। पुल के निर्माण में देरी से क्षेत्र की जनता को गैस सिलिंडर भरवाने के लिए क्याव और कूट किन्फी से करीब 10 से 20 किलोमीटर तक अपनी व्यवस्था से खाली सिलिंडर लेकर गानवी खड्ड के दूसरी तरफ पहुंचना पड़ रहा है। भरा सिलिंडर पीठ में उठाकर खड्ड के पार पहुंचाना पड़ रहा और वहां से भारी भरकम भाड़ा देकर घर पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र की गरीब जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द पुल का निर्माण पूरा करवाना चाहिए।
विज्ञापन
हमारे पास गानवी खड्ड में पुल की एबटमेंट का कार्य है। खड्ड के ज्यूरी तरफ की एबटमेंट का निर्माण एक सप्ताह पहले पूरा कर लिया है लेकिन खड्ड के दूसरी तरफ निर्माण सामग्री पहुंचाने की कोई व्यवस्था न होने से निर्माण कार्य रोकना पड़ा है।
विज्ञापन