{"_id":"69c50cb88a2a368ef903c03a","slug":"cricket-tournament-in-kim-from-april-5-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156816-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कीम में क्रिकेट प्रतियोगिता 5 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कीम में क्रिकेट प्रतियोगिता 5 अप्रैल से
विज्ञापन
विज्ञापन
नगेला कप की विजेता टीम को मिलेंगे 1.11 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की 12/20 वैली के कीम में 5 अप्रैल से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। कमेटी तैयारियों में जुट गई है। नगेला प्रीमियर लीग कीम की विजेता टीम को आयोजक कमेटी 1.11 लाख रुपये नकद इनामी राशि और ट्रॉफी से सम्मानित करेगी। उपविजेता टीम को 55,555 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में खेलने वाली टीमें 31 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। प्रतियोगिता में प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले खिलाड़ी को 4,400 रुपये की राशि दी जाएगी। शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर क्लब के अध्यक्ष विनोद मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई और आगामी रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ी एक गांव से और दो खिलाड़ी ओपन स्तर पर खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल खेलो- नशा छोड़ो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं से आह्वान किया कि खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दें।इस अवसर पर उपाध्यक्ष लखन चौहान, सचिव सुनील कायथ, कोषाध्यक्ष सुनील चौहान और सहसचिव दीपक सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
Trending Videos