सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dam safety awareness program celebrated in Jhakri

आपसी समन्वय से कम किया जा सकता है आपदा का जोखिम : राजीव कपूर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dam safety awareness program celebrated in Jhakri
झाकड़ी परियोजना में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। संवाद
विज्ञापन
झाकड़ी में मनाया बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
Trending Videos

. विशेषज्ञों ने संभावित खतरों, बचाव के उपाय और आपातकालीन प्रतिक्रिया पर किया जागरूक
आपदा की स्थिति में जान-माल की हानि से बचाव को लेकर जागरूकता जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। देश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना के बांध स्थल नाथपा में एसजेवीएन ने राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के समन्वय में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नाथपा-झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने बताया कि बीते कुछ सालों में हिमाचल में प्राकृतिक आपदा, भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। आपदा के वक्त केवल परियोजना ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन, स्थानीय समुदाय, महिला मंडल और पंचायतों की भी अहम भूमिका रहती है। आपसी समन्वय से ही आपदा के वक्त जोखिम को कम किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण, इसरो हैदराबाद, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और भारत मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों ने बांध सुरक्षा और आपदा के दृष्टिगत स्थानीय समुदाय, परियोजना कर्मियों और लोगों को जागरूक किया। बांध सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्थानीय समुदायों, बांध संचालकों और लोगों को बांध से जुड़े संभावित खतरों, बचाव उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य सौरभ अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की ओर से बांध सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जा रही है। बीते वर्ष आठ राज्यों में आठ कार्यक्रम किए गए थे। उसी तर्ज पर इस बार भी 8 जागरूकता कार्यक्रम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए नाथपा-झाकड़ी परियोजना के बांध स्थल से आगे के इलाकों में जो लोग रह रहे हैं, उन्हें बांध के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने व्यापक स्तर पर जागरूक किया। इस मौके पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता, कर्मिक निदेशक अजय कुमार शर्मा, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह सहित विभिन्न परियोजनाओं से आए अधिकारी और प्रतिनिधी मौजूद रहे।

झाकड़ी परियोजना में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। संवाद

झाकड़ी परियोजना में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article