{"_id":"6a0c5797824999925805b6b2","slug":"political-activity-increased-in-the-zila-parishad-ward-of-jubbal-kotkhai-assembly-constituency-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-160618-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला परिषद के तीन वार्डों में मैदान में \nमहिला उम्मीदवार, रोचक हुआ मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला परिषद के तीन वार्डों में मैदान में महिला उम्मीदवार, रोचक हुआ मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के जिला परिषद वार्ड में बढ़ी सियासी सरगर्मी
कांग्रेस-भाजपा के बीच है सीधा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सरस्वतीनगर, बढ़ाल और कलबोग वार्ड में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर बन गई है। तीनों वार्डों में महिला प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। गांव-गांव बैठकों, जनसंपर्क और समर्थकों की सक्रियता से चुनावी हलचल लगातार बढ़ रही है। सरस्वतीनगर वार्ड नंबर-10 से नेहा मेहता और श्वेता चौहान आमने-सामने हैं। बढ़ाल वार्ड नंबर-11 में मीनाक्षी के साथ रचना चुनाव लड़ रही हैं। कलबोग वार्ड नंबर-12 में रेखा चौहान और नीना चौहान के बीच मुकाबला है। इन तीनों वार्डों को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह क्षेत्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में कांग्रेस इन चुनावों को अपनी पकड़ मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा भी चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही है। जुब्बल-कोटखाई से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश आईटी प्रभारी चेतन बरागटा लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तीनों वार्डों में मुकाबला रह सकता है। महिला प्रत्याशियों के कारण इस बार पारिवारिक संपर्क, स्थानीय पहचान और सामाजिक समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कई स्थानों पर मतदाता खुलकर समर्थन जाहिर करने के बजाय शांत रणनीति अपनाए हुए हैं, जिससे चुनाव परिणामों को लेकर उत्सुकता और बढ़ती रहेगी। फिलहाल, दोनों दलों के समर्थक पूरी सक्रियता के साथ प्रचार में जुटे हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और तेज होने के साथ क्षेत्र का राजनीतिक माहौल और गरमाने की संभावना है।
Trending Videos