सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   special blood donation camp in Jury today in memory of martyr Pawan Dangal

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में शहीद पवन दंगल की याद में 9वां विशेष रक्तदान शिविर आज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में शहीद पवन दंगल की याद में विशेष रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी में रक्तदान परिवार ज्यूरी और आईटीबीपी की 43वीं बटालियन की ओर से 9वां रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। रक्तदान शिविर के संयोजक सुनील गुप्ता, सुनील शर्मा और अरविंद सूद ने बताया कि बुधवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रक्तदान एकत्रित करने के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी से डॉक्टरों की टीम आएगी। खनेरी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए ज्यूरी में विशेष रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि रक्तदान महादान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी में पहुंचे। आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के अधिकारी और जवान भी रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। व्यापार मंडल ज्यूरी, ज्यूरी और बधाल पंचायत के अंतर्गत आने वाले युवक मंडल और कई संस्थाओं के लोग भाग लेकर रक्तदान करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article