सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand raised to increase the capacity of the milk plant located in the city

सरकार और मिल्कफेड की नाकामी से दुग्ध उत्पादकों में रोष : देवकी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित मिल्क प्लांट की क्षमता बढ़ाने की उठाई मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मिल्कफेड दत्तनगर की ओर से जारी आदेश पर किसान सभा ने रोष जताया है। मिल्कफेड के अनुसार मंगलवार को प्लांट में दुग्ध उत्पादकों से दूध नहीं लिया जाएगा। किसान सभा ने इसे दुग्ध उत्पादकों के साथ धोखा करार दिया है। किसान सभा ने प्रदेश सरकार और मिल्कफेड प्रबंधन से दूध उत्पादकों से दूध खरीदने और प्लांट में दूध भंडारण की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हिमाचल मिल्क फेडरेशन दत्तनगर की ओर से आदेश जारी कर कहा गया है कि मंगलवार को दूध उत्पादकों से दूध की खरीदारी नहीं की जाएगी। ऐसे में दुग्ध उत्पादकों में खासा रोष है। उन्होंने कहा कि मिल्क फेडरेशन के प्रभारी की ओर से यह कहना कि हमारे पास प्लांट में दूध के भंडारण की क्षमता कम है और दूध ज्यादा आ रहा है, तो यह तो पूरी तरह से सरकार और मिल्क फेडरेशन की नाकामी है। इसका इंतजाम तो सरकार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार कहती है कि हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारना चाहते हैं और दूसरी तरफ दूध न खरीदना दूध उत्पादकों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि मिल्क फेडरेशन इस आदेश को तुरंत वापस ले और हर दिन दूध की खरीद को जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article