{"_id":"6a26a5bccb1d97a9ad03cd96","slug":"the-newly-elected-members-of-nagar-panchayat-nirmand-took-the-oath-of-office-and-secrecy-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-161974-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर पंचायत निरमंड के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर पंचायत निरमंड के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम निरमंड जगदीप राठौर ने चुनकर आए 7 पार्षदों को दिलाई शपथ
इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित रहेगा अध्यक्ष का पद
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड के चुनाव संपन्न होने के बाद सात वार्डों से पार्षद चुनकर आए हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम जगदीप राठौर ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बार नगर पंचायत में कुल 3 महिला पार्षद चुनकर आई हैं, जिनमें से एक के सिर पर अध्यक्ष पद का ताज सजेगा। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। पूर्वाह्न 11 बजे समारोह का शुभारंभ हुआ और एसडीएम ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बारी-बारी करके शपथ दिलाई। वार्ड नंबर-1 सिरकोटी से नीलिमा कुमारी, वार्ड-2 शगावली से भूपेंद्र, वार्ड-3 सुनारला से कौशिक कौशल, वार्ड-4 भींउटा से सपना देवी, वार्ड-5 डीम मोहल्ला से सत्येंद्र पटियाल, वार्ड-6 विष्णु मोहल्ला से पुष्पा देवी और वार्ड नंबर-7 पोखटू से चुनाव जीतकर आए जंबाल सिंह ने शपथ ग्रहण की। इस बार निरमंड नगर पंचायत में महिलाओं का प्रतिनिधित्व मजबूत हुआ है। 7 वार्डों में से 3 वार्डों से महिलाएं चुनकर आई हैं। नीलिमा कुमारी, सपना देवी और पुष्पा देवी। खास बात यह है कि अध्यक्ष पद इस बार सामान्य श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित है, जिससे नगर पंचायत के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा मिलेगी।
Trending Videos