{"_id":"6a26992c0f0c4ca0570d40ab","slug":"medical-leave-for-part-time-multi-task-workers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-161960-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर को मिले चिकित्सा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर को मिले चिकित्सा अवकाश
विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर को ज्ञापन सौंपते पार्ट मल्टीटास्क वर्कर यूनियन के सदस्य। स्रोत : यूनियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. अवकाश न मिलने के कारण कर्मचारियों को झेलनी पड़ रही परेशानियां
. यूनियन ने उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर (पीटीएमटीडब्ल्यू) सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। इसके बावजूद कर्मियों को चिकित्सा अवकाश सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। इस कारण कर्मचारियों को शारीरिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या को लेकर शिक्षा विभाग की पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर यूनियन ने जिला अध्यक्ष पूजा नेगी की अध्यक्षता में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांगें पूरी करने की गुहार लगाई। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वर्तमान में पीटीएमटीडब्ल्यू नीति के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए बीमारी या आकस्मिक स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में उचित चिकित्सा अवकाश (मेडिकल लीव) का कोई प्रावधान नहीं है। चिकित्सा अवकाश न होने के कारण कर्मियों को शारीरिक अस्वस्थता की स्थिति में भी कार्य पर उपस्थित होना पड़ता है या वेतन कटौती का सामना करना पड़ता है। महंगाई के दौर में कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने सरकार और शिक्षा विभाग से पीटीएमटीडब्ल्यू कर्मियों के लिए वर्ष में एक निश्चित अवधि के लिए सवैतनिक चिकित्सा अवकाश का प्रावधान करने की मांग उठाई है। वहीं, गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में अवकाश की विशेष अनुमति प्रदान करने की भी गुहार लगाई है। यूनियन ने उम्मीद जताई कि कर्मियों की इस जायज मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी कर कर्मचारियों को राहत प्रदान करेंगे।
Trending Videos