सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District Council members were sworn in at Reckong Peo.

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में जिला परिषद सदस्यों को दिलाई शपथ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
District Council members were sworn in at Reckong Peo.
जिला परिषद सदस्य को शपथ दिलाते उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुूमार शर्मा। संवाद
विज्ञापन
जल्द होगा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पंचायतीराज चुनाव में चुने गए सभी 10 जिला परिषद सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला परिषद पूह से जंबाल दोरजे, मूरंग से उमेश कुमारी, रिब्बा से धनमला, ख्वांगी से इंद्र सेन, सांगला से वंदना कुमारी, सापनी से नरेंद्र नेगी, कल्पा से हकीम नेगी, चगांव से लक्ष्मी देवी, सुंगरा से नीला युम और तरांडा से योगराज ने संविधान की शपथ ली। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा जल्द जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की घोषणा कर जिला परिषद का गठन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के किन्नौर कार्यकर्ता के साथ पूर्व वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी और जिला किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी मौजूद रहे। किन्नौर भाजपा ने नवनियुक्त जिला परिषद सदस्यों को किन्नौर टोपी और खतक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed