{"_id":"69b7f3c248e13702b20f150d","slug":"dodra-kwar-road-closed-again-due-to-snowfall-in-chanshal-valley-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-156173-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चांशल घाटी में हिमपात से डोडरा क्वार सड़क फिर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चांशल घाटी में हिमपात से डोडरा क्वार सड़क फिर बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले 50 दिन बाद सड़क को किया गया था बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चांशल घाटी में एक बार फिर ताजा हिमपात के चलते डोडरा–क्वार सड़क बंद हो गई है। सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इस कारण सड़क पर बर्फ जमने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अनुसार सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। डोडरा से क्वार सड़क इस साल जनवरी में भारी हिमपात के बाद लगभग 50 दिनों तक बंद रही थी। पिछले सप्ताह ही लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाकर सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया था। इससे क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन ताजा हिमपात के कारण सड़क पर दोबारा बर्फ जमने से स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई है। डोडरा–क्वार क्षेत्र प्रदेश के सबसे दुर्गम इलाकों में से एक है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से चांशल दर्रे के माध्यम से रोहड़ू से जुड़ा हुआ है। सड़क बंद होने से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही और जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग खुलने से उन्हें राहत मिली थी, लेकिन फिर से सड़क बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भट्टी ने बताया कि मौसम साफ होते ही मशीनों की मदद से सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले छोटे वाहनोंं के लिए सड़क खोली गई थी। फिलहाल, चांशल दर्रे के आसपास कई स्थानों पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें। मौसम में सुधार होते ही सड़क को दोबारा खोलने के प्रयास किए जाएंगे।
Trending Videos