सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister inaugurated Dhadi Rawat School

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने किया ढाडी रावत स्कूल का उद्घाटन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Education Minister inaugurated Dhadi Rawat School
जुब्बल के अंतर्गत  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढाडी रावत के भवन का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
कुड्डू पंचायत में करोड़ों रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए
Trending Videos

बटाड़ गांव में सामुदायिक भवन की आधारशिला भी रखी

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को जुब्बल की कुड्डू पंचायत में करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत 3.83 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाती नडाल सड़क संपर्क का भूमि पूजन किया। इसके अलावा 1.87 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाडी रावत का उद्घाटन किया। बटाड़ गांव में सामुदायिक भवन की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान कुड्डू पंचायत में विकास हुआ है। इसके अंतर्गत कई सड़कों और भवनों का निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि कुड्डू पंचायत में 2025 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान बहुत नुकसान हुआ था। प्रदेश सरकार की ओर से सभी प्रभावितों को तुरंत राहत पहुंचाई गई और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया गया। उन्होंने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य सड़क निर्माण और भवन निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे हैं। शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ और गुणवतायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा के क्षेत्र में 9,666 करोड़ के बजट का प्रावधान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। इसके तहत शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा ताकि प्रदेश के प्रत्येक छात्र को गुणवतायुक्त शिक्षा घरद्वार पर उपलब्ध हो सके। कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलना एक बढ़ी उपलब्धि है। इस संस्थान के बनने से छात्र-छात्राओं को भी गुणवतायुक्त शिक्षा घरद्वार पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 151 स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा गया है। इस अवसर पर राणा सुरेंद्र, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कंवर महेंद्र सिंह, पूर्व उप प्रधान कामेश्वर ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, बीडीओ जुब्बल करण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed