सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   educational tour of students

Rampur Bushahar News: छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का किया अध्ययन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना (नोगली) के छात्र-छात्राओं का 7 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण संपन्न हुआ। प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने आगरा, वृंदावन, मथुरा, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित कई ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने ताजमहल सहित आगरा के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया और मुगलकालीन स्थापत्य कला के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वृंदावन में प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और निधिवन के दर्शन कर भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को करीब से समझा। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र देश के प्रमुख धार्मिक केंद्रों में शामिल हैं, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके पश्चात छात्र अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेककर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। साथ ही जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जाना। वाघा बॉर्डर पर आयोजित रिट्रीट सेरेमनी ने छात्रों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। भ्रमण के अंतिम चरण में छात्र चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रॉक गार्डन का भ्रमण किया। यहां छात्रों ने आधुनिक शहरी नियोजन और स्वच्छता व्यवस्था का अध्ययन किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कक्षा के बाहर व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक ज्ञान प्रदान करना था। संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed