सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Energy Secretary Pankaj Agarwal reviews hydropower projects

Rampur Bushahar News: ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Energy Secretary Pankaj Agarwal reviews hydropower projects
सतलुज नदी पर खैरा में  डबल लेन स्टील ट्रस ब्रिज का उद्घाटन करते उर्जा सचिव पंकज अग्रवाल व अन्य।
विज्ञापन
एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी, लूहरी, रामपुर और सुन्नी बांध परियोजना का किया दौरा
Trending Videos

सतलुज नदी पर खैरा में एक डबल लेन स्टील ट्रस ब्रिज का उद्घाटन भी किया

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार के ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने हाइड्रो एवं ईसी एंड ईटी के अपर सचिव दिवाकर नाथ मिश्रा और सीईए सदस्य मिलिंद गणेश गोखले के साथ एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं का दौरा किया। उन्होंने 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन, 210 मेगावाट लूहरी-1 जलविद्युत परियोजना, 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन और 382 मेगावाट सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना में परिचालन और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता, कार्मिक निदेशक अजय कुमार शर्मा, वित्त निदेशक पार्थजीत डे, सीएमडी के ओएसडी राजेश कुमार चंदेल और परियोजना प्रमुखों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में पंकज अग्रवाल और अन्य अतिथियों ने विद्युत गृह का दौरा किया। इस दौरान रखरखाव के सर्वोत्तम तरीकों, प्रमुख वित्तीय और तकनीकी पैरामीटर और विद्युत उत्पादन में पावर स्टेशन की ओर से हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत करवाया गया। 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन में उन्होंने पौधरोपण भी किया। पंकज अग्रवाल ने 210 मेगावाट लूहरी-1 जलविद्युत परियोजना में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बांध के कार्य, विद्युत गृह और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल इंस्टॉलेशन सहित परियोजना के प्रमुख घटकों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही साइट से जुड़ी चुनौतियों का भी संज्ञान लिया। 382 मेगावाट सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना में पंकज अग्रवाल ने सतलुज नदी पर खैरा में एक डबल-लेन स्टील ट्रस ब्रिज का उद्घाटन किया। परियोजना के निर्माण कार्यों को सुगम बनाने के साथ यह नवनिर्मित पुल मंडी और शिमला जिलों की दूरवर्ती परियोजना प्रभावित पंचायतों तक संपर्क को भी काफी बेहतर बनाएगा। इससे स्थानीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। उन्होंने परियोजना प्रगति की समीक्षा करने के लिए बांध स्थल, मशीन हॉल क्षेत्र और टेल रेस टनल के घटकों का भी दौरा किया। सचिव ने ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्यों को हासिल करने और निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में एसजेवीएन टीम के समर्पण की सराहना की। इस दौरे ने भारत सरकार की जलविद्युत क्षेत्र को सुदृढ़ करने और नवीकरणीय ऊर्जा संरचना के विकास को तीव्र गति देने की प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed