सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ex-servicemen deliberated on pending demands in Rampur

डीए, वन रैंक-वन पेंशन का लाभ, चिकित्सा भत्ता शीघ्र जारी करे सरकार : बेश्टू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen deliberated on pending demands in Rampur
रामपुर में सैनिक कल्याण समिति के सम्मेलन में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रामपुर में पूर्व सैनिकों ने लंबित मांगों पर किया मंथन
Trending Videos

वार्षिक सम्मेलन में सरकार से शीघ्र राहत देने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारतीय पैरामिलिट्री सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने खनेरी में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों के पत्नियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सेवानिवृत्त कमांडेंट बसंत कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। समिति के अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखा। सम्मेलन में सेवानिवृत्त सैनिकों ने केंद्र सरकार से पेंशन की अतिरिक्त मात्रा बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही डीए, वन रैंक-वन पेंशन का लाभ देने और चिकित्सा भत्ता शीघ्र जारी करने की केंद्र सरकार से मांग उठाई। अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने 65 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पांच प्रतिशत बेसिक पेंशन, 70 साल बाद 10 प्रतिशत, 75 साल बाद 15 प्रतिशत, 79 साल बाद 20 प्रतिशत, 85 साल के बाद 30 प्रतिशत, 90 साल बाद 40 प्रतिशत, 95 साल बाद 50 प्रतिशत और 100 साल बाद 100 प्रतिशत बेसिक पेंशन बढ़ाने की मांग रखी। वेतनभोगी कर्मचारी को तत्काल राहत के रूप में 8,000 रुपये का भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत चिकित्सा भत्ते का लाभ अभी तक नहीं दिया है। केंद्र सरकार से महंगाई भत्ता, डीए सहित अन्य लंबित मांगें पूरी करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा मांग उठाई कि हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस उद्देश्य के लिए विशेष बजट केंद्र सरकार से आवंटित किया जाए। पुरानी पेंशन बहाली, वन रैंक-वन पेंशन का लाभ देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा शहीद का दर्जा देने और हिमाचल प्रदेश राज्य कल्याण संविधान की मांग भी उठाई गई। सम्मेलन में रामपुर और आनी के पूर्व सैनिकों और परिजनों ने भाग लिया। सम्मेलन में समिति की ओर से साल भर में सदस्यों के कल्याण संबंधी किए गए कार्यों को भी साझा किया। इस मौके पर आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, डीजे खिंगटा, एलआर मेहता, टीडी देश्टा, रत्न भारद्वाज सहित कई अन्य मौजूद रहे।

रामपुर में सैनिक कल्याण समिति के सम्मेलन में मौजूद सदस्य। संवाद

रामपुर में सैनिक कल्याण समिति के सम्मेलन में मौजूद सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article