{"_id":"69c3ca545278492161029e51","slug":"farewell-ceremony-organized-at-theog-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156780-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महक मिस और जतिन बने मिस्टर फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महक मिस और जतिन बने मिस्टर फेयरवेल
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
ठियोग महाविद्यालय में विदाई समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। यह समारोह सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में महक ने मिस फेयरवेल का खिताब अपने नाम किया। जतिन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। समारोह में समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग और टैलेंट राउंड रहा। छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लिया। फर्स्ट रनर-अप सेजल और रोहन जस्टा, सेकेंड रनर-अप में छात्रा रिया चौहान और छात्र सुधांशु रहे। छात्राओं में पायल और छात्रों में आशीष को मिस और मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब मिला। टैलेंट राउंड में छात्राओं में नीलाक्षी और छात्रों में गौरव ने बाजी मारी। आकर्षक पहनावे के लिए छात्राओं में वंशिता और छात्रों में प्रज्वल को मिस और मिस्टर बेस्ट अटायर चुना गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच से ही सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया। समारोह में जूनियर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। कई विद्यार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने कॉलेज जीवन की यादों को साझा किए। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अनीता राठौर ने किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos