सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Field trainers learned the nuances of census

Rampur Bushahar News: फील्ड ट्रेनरों ने सीखी जनगणना की बारीकियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनगणना–2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। सहायक आयुक्त विपन ठाकुर की उपस्थिति में ट्रेनरों को जनगणना की बारीकियां सिखाईं गईं। विपन ठाकुर ने कहा कि यह प्रक्रिया शासन के नीति-निर्माण और विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है। उन्होंने सभी 14 फील्ड ट्रेनरों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान को अपने अधीनस्थ 243 सुपरवाइजरों और गणनाकर्मियों तक प्रभावी ढंग से प्रसारित करें, ताकि जनगणना कार्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला किन्नौर के अलावा लाहौल-स्पीति (ताबो एवं स्पीति क्षेत्र) के दो फील्ड ट्रेनरों ने भी भाग लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article