{"_id":"69f1f7da0f33d04c3e03d3c8","slug":"seven-candidates-filed-nominations-in-rampur-4060-voters-will-elect-councillors-in-nine-wards-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-159175-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में सात ने भरे नामांकन, 4060 मतदाता चुनेंगे नौ वार्डों में पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में सात ने भरे नामांकन, 4060 मतदाता चुनेंगे नौ वार्डों में पार्षद
विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच से पार्षद की उम्मीदवार नितिका ने भरा नामांकन। संवाद
विज्ञापन
2 मई तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया, 4 वार्ड सामान्य, 5 महिलाओं के लिए आरक्षित
पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद अब चुनावी बिसात बिछ चुकी है। नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पार्षद पद के लिए पहले दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब चुनावी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 2 मई तक चलेगी, जबकि 17 मई को मतदान प्रक्रिया होगी। नौ वार्डों के 4060 मतदाता चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को भाग्य का फैसला करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं कार्यकारी तहसीलदार सुरेश नेगी के कार्यालय में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। वार्ड नंबर-दो के प्रत्याशी रोहित नेगी ने सबसे पहले अपना नामांकन पत्र भरा। इसके बाद वार्ड नंबर-पांच से प्रत्याशी नितिका और संदीपा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर-एक से दीपना नेगी ने नामांकन पत्र भरा। नगर परिषद के पूर्व प्रधान रहे विशेषर लाल और सुरेश गुप्ता ने वार्ड नंबर-नौ, जबकि पूर्व पार्षद गोविंद राम ने वार्ड नंबर-सात से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अपराह्न 3:00 बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त हुई। चुनाव प्रत्याशी 2 मई तक अपने नामांकन भर सकेंगे। चुनाव को लेकर पहले दिन ही अच्छी संख्या में उम्मीदवार नामांकन के लिए पहुंचे। भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इस बार नगर परिषद रामपुर में चार वार्ड सामान्य और पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नौ वार्डों में कुल 2083 पुरुष और 1977 महिलाएं चुनाव प्रत्याशियों की कुर्सी का रास्ता तैयार करेंगे। अब 2 मई को अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी, जबकि 4 मई को छंटनी और 6 मई को चुनावी मैदान उतरे प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह 7:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी।सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश नेगी ने बताया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह प्रक्रिया 2 मई तक चलेगी।
Trending Videos