सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog Municipal Council Election

Rampur Bushahar News: ठियोग नगर परिषद चुनाव को लेकर पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने सात वार्डों के लिए मतदान केंद्र किए तय
Trending Videos

वार्ड नंबर-2 से कमला और 4 से अंजना वर्मा ने भरा नामांकन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
नगर निकाय चुनावों को लेकर बुधवार से नगर परिषद ठियोग के सात वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले ही दिन 2 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर-2 से कमला और 4 से अंजना वर्मा ने नामांकन भरा। नगर परिषद क्षेत्र में इस बार कुल 1890 मतदाता सात वार्डों से चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। पहले दिन नामांकन केंद्र पर प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही और कई उम्मीदवार समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। हालांकि, पहले दिन अपेक्षाकृत कम संख्या में नामांकन हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन भरने की अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है, जबकि उसके बाद जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर साफ हो पाएगी। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के सात वार्डों के लिए मतदान केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर-1 जनोग घाट के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय ठियोग, वार्ड नंबर-2 प्रेम घाट के लिए ज्ञानोदय मॉडल गवर्नमेंट सीपीएस ठियोग, वार्ड नंबर-3 नया बाजार के लिए जिला पुस्तकालय ठियोग और वार्ड नंबर-4 राम बाजार के लिए नगर परिषद कार्यालय ठियोग को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर-5 शाली बाजार, कृष्णा गली के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग, वार्ड नंबर-6 छैड़हला के लिए जूनियर इंजीनियर एचपीएसईबीएल कार्यालय ठियोग और वार्ड नंबर-7 राहीघाट के लिए पंचायत भवन देवरीघाट में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य दलों के संभावित प्रत्याशी भी पूरी तैयारी में जुटे हैं। विभिन्न वार्डों में समीकरण साधने और समर्थकों को साथ जोड़ने की कोशिशें तेज हो गई हैं। नगर परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed