{"_id":"69f1dc0e6a073a636a08a110","slug":"deity-sahib-naresh-laxmi-narayan-set-out-on-a-tour-of-sanei-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159142-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनेई गांव के दौरे पर निकले देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनेई गांव के दौरे पर निकले देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण
विज्ञापन
विज्ञापन
. भ्रमण को लेकर मंदिर कमेटी ने ग्रामीणों को सौंपी है जिम्मेवारी
. अधिष्ठाता के दौरे को लेकर लोगों में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण (कुमसू) ने बुधवार को नोगवैली के सनेई गांव के लिए प्रस्थान किया। अधिष्ठाता के दौरे को लेकर मंदिर कमेटी ने ग्रामीणों को जिम्मेदारी सौंपी है। इष्ट देवता के भ्रमण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। सनेई में ग्रामीणों को अधिष्ठाता देवता साहिब सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। मंदिर न्यास कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि अधिष्ठाता देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण सनेई गांव के दौरे पर निकल गए हैं। देवता साहिब को मंदिर से ले जाने और पहुंचाने के लिए क्रमवार ग्रामीणों को दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि देवता साहिब को मंदिर से फेटल नेगी के घर तक कमलाऊ गांव, नेगी के घर से बेसड़ी सड़क तक कुमसू, मतरेवल, निरसु, थनोल, नोगली, खखरोला और तलाई गांव, बेसड़ी सड़क से डंसा तक छलावट, भड़ावली और राजपुरा गांव, डंसा से सनेई घर तक करेरी, मसारना, रसेंदली, गटोल और सेलरा गांव को क्रमवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंदिर न्यास कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि अधिष्ठाता देवता साहिब के भ्रमण को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
Trending Videos