{"_id":"69f1db77f6ab07a0800f31d7","slug":"no-gas-supply-has-reached-nogvalley-for-two-monthsno-gas-supply-has-reached-nogvalley-for-two-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159150-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो महीने से नोगवैली में नहीं पहुंची गैस आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो महीने से नोगवैली में नहीं पहुंची गैस आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की नोगवैली में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। डंसा पंचायत के ऊपरी गांवों में दो महीने से लोग परेशान हैं। नोगवैली के ऊपरी गांव जगूनी, रायाशरण, कराली, थाना और सनेई के उपभोक्ताओं को तीन मार्च को गैस एजेंसी की ओर से रसोई गैस की आपूर्ति करवाई गई थी l समय रहते रसोई गैस की आपूर्ति न किए जाने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं l खासकर गृहिणियों को सुबह और शाम का खाना पकाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को उठानी पड़ रही है, जिनके पास एक-दो सिलिंडर ही हैं।रोशनी देवी, नीता नेगी, गीता, सुशीला, पार्वती, सुषमा, आशा, निशा, सीता देवी, सरस्वती, राधा देवी, लीला और रंजना सहित सैकड़ों लोगों ने प्रशासन और विभाग से गुहार लगाई है कि रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति जल्द बहाल की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि आजकल शादियों का दौर भी जारी है। ऐसे में ग्रामीणों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है l बिना सिलिंडर के शादियों का निपटाना भी चुनौती बन गया है। उधर, गैस एजेंसी रामपुर प्रभारी मधुकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में देरी हो रही है। इसका मुख्य कारण प्लांट से सप्लाई समय रहते नहीं मिल पा रही है। डंसा पंचायत के ऊपरी गांव को एक दो दिन के भीतर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
Trending Videos