{"_id":"6996e5e4e9d2fa2bb20e76c0","slug":"from-the-new-session-there-will-be-co-education-in-girls-and-boys-schools-of-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-154476-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्कूलों से हटेगा कन्या, छात्र शब्द, छात्र-छात्रा \nएक साथ करेंगे बोर्ड और सीबीएसई की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्कूलों से हटेगा कन्या, छात्र शब्द, छात्र-छात्रा एक साथ करेंगे बोर्ड और सीबीएसई की पढ़ाई
विज्ञापन
कन्या स्कूल आनी की छात्राओं को मिली राहत, अब स्कूल में नहीं लागू होगी सीबीएसई प्रणाली। स्रोत :
विज्ञापन
नए सत्र से रामपुर के दोनों स्कूलों में होगी सह शिक्षा
पदम. छात्र स्कूल में सीबीएसई और कन्या पाठशाला में होगी हिमाचल बोर्ड की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्यार्थियों को बेहतर उच्च शिक्षा का लाभ देने के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नए सत्र से रामपुर के पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छात्र और पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सह शिक्षा बनाया जाएगा, यानी दोनों स्कूलों में छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई करेंगे। दोनों स्कूलों के नाम से कन्या और छात्र को हटा दिया जाएगा। नए सत्र से पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सीबीएसई की पढ़ाई करवाई जाएगी। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की पढ़ाई होगी। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्कूल में दाखिला ले सकते हैं। इन दोनों स्कूल में करीब 1600 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से कई बच्चे सीबीएसई में पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सीबीएसई वाले महंगे निजी स्कूलों में दाखिला नहीं ले पाते हैं। ऐसे में राजकीय स्कूल में सीबीएसई की पढ़ाई शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। वहीं, सीबीएसई के शुरू होने से राजकीय स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर का परिसर काफी बढ़ा है, इसलिए इसे सीबीएसई के चुना गया है। स्कूल के पास पर्याप्त आधारभूत ढांचे सहित बड़ा खेल मैदान भी है। वहीं, जिन बच्चों को हिमाचल शिक्षा बोर्ड पैटर्न के अनुसार प्रवेश लेना होगा, वे पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर जाएंगे। उधर, पदम छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने बताया कि रामपुर में नए सत्र में बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी राजकीय स्कूलों में ही अब दोनों बोर्ड की पढ़ाई कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा।
Trending Videos