सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Green Himalayan organization in Rohru discussed the increasing drug addiction in the society

Rampur Bushahar News: युवाओं से संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का किया आह्वान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Green Himalayan organization in Rohru discussed the increasing drug addiction in the society
रोहड़ू में ग्रीन हिमालयन संस्था की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू में ग्रीन हिमालयन संस्था ने समाज में बढ़ते नशे पर किया मंथन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में युवा पीढ़ी से समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया गया। रोहड़ू में ग्रीन हिमालयन ऑर्गनाइजेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में समाज में बढ़ते नशे के प्रभाव को रोकने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में भगत सिंह ठाकुर और करतार सिंह कुल्ला विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज में जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्था के सचिव यौनिका रोगटा, रॉयल अकादमी के सचिव सनिल ठाकुर, सदस्य मंजीत झामटा, अखिलेश संग्रेल, तनवी कपराल, पीयूष नेगी, ध्रुव नेगी, शिवानी, पूजा, गोलू, अंजू, लता और ललिता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed